Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

अमेरिका में भीषण गोलीबारी, 88 लोग हताहत और घायल।

रिपोर्ट – सज्जाद अली नयाने

अमेरिका में होने वाली ताज़ा गोलीबारी में 88 लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।

विदेश – प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में रविवार का दिन फ़ायरिंग की भेंट चढ़ गया। ताज़ा गोलीबारी में 19 लोगों के मारे जाने और 69 लोगों के घायल होने की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार, ज़्यादातर फ़ायरिंग की घटना अमेरिका के मैरीलैंड, लुइसियाना, इलिनोइस, इंडियाना, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, मिसौरी, अर्कांसस और एरिज़ोना राज्यों में हुई है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़ पिछले 48 घंटों के दौरान 194 गोलीबारी की घटनाओं को अमेरिका के विभिन्य राज्यों में रिकॉर्ड किया गया है। इन सभी फ़ायरिंग की घटनाओं में 55 लोग के मारे गए हैं और 167 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच अमेरिका के मामलों के कई जानकारों का मानना है कि एक ओर अमेरिका स्वयं को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सुपर पॉवर देश समझता है और दूसरी ओर वह अपने देश को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रहा है और प्रतिदिन अमेरिका में होने वाली फ़ायरिंग की घटनाएं इस देश के आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की पोल खोलती हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीकी कांग्रेस और वहां की सरकार में हथियार बनाने वाली लॉबी के प्रभाव के कारण हथियारों पर प्रतिबंध के लिए मानवाधिकार संस्थाओं की मांगें दम तोड़ जाती हैं।

Exit mobile version