26 C
Mumbai
Wednesday, October 16, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने UN प्रमुख से की अपील, कहा- दक्षिण लेबनान से UNIFIL सैनिकों को वापस बुलाएं

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से अपील की है कि वे दक्षिणी लेबनान से संयुक्त राष्ट्र शांति अंतरिम बल (UNIFIL) के सैनिकों को वापस बुलाएं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव सैनिकों को वहां से निकालने से इन्कार करने से सैनिक हिजबुल्ला के बंधक बन गए हैं।

नेतन्याहू ने कहा कि हम एक साल से युद्ध को झेल रहे हैं। यह ईरान के खिलाफ मुक्ति का युद्ध है, जो हमें नष्ट करना चाहता था। उन्होंने दुश्मनों को खत्म करने इस्राइल के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमने नसरल्ला और उसके कमांडरों को खत्म कर दिया। हमारे सैनिक हिजबुल्ला के हथियारों, कमांड सेंटरों और सुरंगों को नष्ट कर रहे हैं।

इस्राइल के पीएम ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि इस्राइल लेबनान से नहीं बल्कि हिजबुल्ला से लड़ रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से कहा कि अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र युद्ध क्षेत्र से संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के सैनिकों को वापस बुला ले। सैनिकों को निकालने से आपके इनकार ने उन्हें हिजबुल्ला का बंधक बना दिया है। इससे संयुक्त राष्ट्र और इस्राइल दोनों के सैनिकों का जीवन खतरे में है। नेतन्याहू ने कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को हुए नुकसान पर खेद है। हम ऐसे नुकसानों को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका सबसे सरल तरीका है कि सैनिकों को खतरे भरे क्षेत्र से वापस बुला लिया जाए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव सैनिकों को तुरंत खतरे वाले क्षेत्र से हटाएं। नेतन्याहू ने गाजा को लेकर कहा कि गाजा में इस्राइल की सेना हमास को खत्म करने और बंधकों की रिहाई कराने के लिए काम कर रही है। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले दिनों लेबनान में इस्राइली सेना के जमीनी हमले में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों का मुख्यालय भी आ गया था। इसमें दो शांति सैनिक घायल हुए थे। इसकी दुनिया के विभिन्न देशों और संयुक्त राष्ट्र ने तीखी आलोचना की थी।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here