Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

दिव्यांग के साथ की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज।

रिपोर्ट-विपिन निगम/मो०कासिम

औरैया (यूपी): औरैया मे कस्बा निवासी एक अधेड़ दिव्यांग महिला को एक युवक ने घर के बरामदे में सोते समय उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के चीखने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घटना के दूसरे दिन जब विकलांग महिला अपने पति के साथ युवक के घर शिकायत करने गई। तब युवक के परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट की। थाना पुलिस ने उसकी सुनवायी नही की। जिस पर महिला ने न्यायालय के आदेश से थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

कस्बा निवासी एक महिला ने बताया कि वह आधे शरीर से दिव्यांग है। बीते माह अठारह जून की रात को वह अपने खेत पर बने मकान के बरामदे में लेटी थी। उसका पति नजदीक में हो रहा जागरण देखने गया था। रात लगभग ग्यारह बजे कस्बे के मोहल्ला मोतीपुर निवासी हरिओम उर्फ ब्रजेश ने घर में घुस उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह बचाव के लिए चिल्लायी तब ब्रजेश किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। रात में जागरण देख कर लौटे पति को पूरी बात की जानकारी दी। सुबह वह अपने पति व पुत्र के साथ ब्रजेश के घर शिकायत करने पहुंची तब कमलेश, हरिओम उर्फ ब्रजेश व अजय, कुसुमा, ममता ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। वचाव करने आए उसके पुत्र को भी मारा पीटा। चीख सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख वह लोग उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की धमकी देकर भाग गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version