Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

दुबई की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात भारी बारिश और तूफान के बाद, जलभराव से लोग परेशान; येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

अरब अमीरात (यूएई) के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी के बाद दुबई की सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद प्रशासन ने लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है। इसके अलावा, लोगों को घर के अंदर रहने की भी सलाह दी गई गई, क्योंकि इससे यातायाता और उड़ान संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

सोशल मीडिया पर पूरे दुबई में लोगों ने भारी बारिश की तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा किए गए एक वीडियो में एक व्यक्ति को बाढ़ वाली सड़क पर एक छोटी नाव चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि अन्य वीडियो में जलभराव और बाढ़ वाली सड़कों को दिखाया गया था।

अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने के साथ-साथ वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के लिए सतर्क किया है। यूएई की मौसम एजेंसी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दुबई नगर पालिका ने बारिश के पानी को निकालने के लिए एक तैयारी योजना को सक्रिय किया क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में अधिक बारिश होने की आशंका है।

सरकार ने बारिश के बाद निजी क्षेत्र से लचीले कामकाज की अनुमति देने का अनुरोध किया, जबकि अगले कुछ दिनों में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Exit mobile version