Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

नवजीवन फाउंडेशन द्वारा हुआ नवल ज्योति का विमोचन।——————————चैतन्य नारायण।

IMG-20180123-WA0249

बाराबंकी—————नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं साहित्यकार स्वर्गीय विश्वम्भर दयाल मिश्र की जयंती के अवसर पर नवजीवन फाउण्डेशन द्वारा ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोन्दौरा विकास खंड रामनगर में किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आदित्य मिश्र ने प्रथम स्थान प्रख्यात कुमार एवं नीरज दीक्षित ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और मुस्कान पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्तिकेय अक्षय आदित्य सिंह प्रणय शिवप्रताप एवं दिव्यांक ने भी शीर्ष 10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में रामनगर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो० नरेश चन्द्र त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो० वी बी सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल के साथ संस्था के संरक्षक त्रिलोचन नाथ मिश्र उमानाथ मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष कर्कहंस मिश्र ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस उपलक्ष्य पर नवजीवन फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका नवल ज्योति का विमोचन भी किया गया। चंदन राजकुमार खुशबू वर्मा निर्मल ओंकार कश्यप ने आयोजन सचिव विकास त्रिपाठी एवं सुरजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता के आयोजन एवं मूल्यांकन में सहयोग किया। संस्था के पदाधिकारियों में नरेंद्र सिंह मयंक नाथ मिश्रा मल्लिकार्जुन मिश्र अंजनी चौबे युगल किशोर वर्मा शेष नारायण द्विवेदी रामेंद्र मारुत के साथ रजनीश अनमोल श्रवण पांडे अभिषेक गोविंद एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Exit mobile version