Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

भारतीय मूल के इस्राइली सैनिक की गाजा युद्ध में हुई मौत, एक महीने पहले हुई थी सगाई

गाजा पट्टी में युद्ध के दौरान एक 34 वर्षीय भारतीय मूल के इस्राइली सैनिक की मौत हो गई। अशडोड के मास्टर सर्जेंट गिल डेनियल्स की मौत मंगलवार को गाजा में हुई। बुधवार को उसके गृहनगर के सैन्य कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। इस्राइली सुरक्षा बल ने बताया कि गाजा पट्टी में युद्ध के दौरान मरने वाले दो सैनिकों में गिल भी शामिल हैं।

इंडियन ज्यूइश हेरिटेज सेंटर ने कहा, ‘इस युद्ध में इस्राइल ने अपने कई सैनिकों को खो दिए। पूरे इस्राइल की रक्षा के लिए बेटे-बेटियों ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया। हम अपने एक और सैनिक की मृत्यु पर शोक जता रहे हैं। युद्ध के शुरू होने के बाद 10 अक्तूबर को गिल रिजर्व में चले गए थे। भागवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

एक महीने पहले हुई थी सगाई
गिल डैनियल्स के मित्र ने बताया कि एक महीने पहले ही उनकी (गिल) सगाई हुई थी। उन्होंने गिल की मौत को एक बड़ा नुकसान बताया है। गाजा में जमीनी ऑपरेशन शुरू करने के बाद से अबतक करीबन 86 इस्राइली सैनिकों की मौत हो चुकी है। सात अक्तूबर को इस्राइल में हुए हमले के बाद से अबतक चार भारतीय मूल के सैनिक मारे जा चुके हैं।

Exit mobile version