27 C
Mumbai
Wednesday, January 14, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बड़ी सफलता: नदिया जिले में भारतीय तस्कर गिरफ्तार, 5.47 करोड़ का सोना बरामद

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बीएसएफ ने एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से बड़ी मात्रा में सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। जब्त किए गए 36 सोने के बिस्कुट का कुल वजन 4234.98 ग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत 5,47,37,117 रुपये बताई गई है।

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, यह दक्षिण बंगाल क्षेत्र में हाल के दिनों में तस्करी विरोधी अभियान की तीसरी बड़ी सफलता है। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 32वीं वाहिनी सीमा चौकी बनपुर को सोने की तस्करी की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद जवानों को तुरंत सतर्क कर दिया गया।

ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को सीमा सड़क से बनपुर गांव की ओर जाते देखा। रोकने पर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पैकेट में छिपाए गए सोने के बिस्कुट मिले, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर और बरामद सोना आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। लगातार तीसरी बार तस्करी रोधी ऑपरेशन की सफलता पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों के सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here