Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

मानक विहीन बन रहे शौचालय भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति)ने दिया मांग पत्र।—————-/—–चैतन्य।

बाराबंकी—भारतीय किसान यूनियन”लोक शक्ति” संगठन के मण्डल अध्यक्ष फ़ैजाबाद बृजेश यादव व जिलाध्यक्ष बाराबंकी कमलेश यादव ने पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ सहित जिलाधिकारी को दिए मांग पत्र में बताया है कि निन्दूरा ब्लाक में ग्रामप्रधान की मनमानी के चलते शौचालयो को मानक विहीन बनवाया जा रहा है,ग्रामप्रधान अनदेखी के ग्राम पंचायत अरसंडा कुर्सी रोड से राजपुर मीननगर जाने वाला मार्ग अर्द्धनिर्माणाधीन है जिसे जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाय,ग्राम पंचायत में लगे हैण्डपम्प सालो से अभी ख़राब पड़े हुए है जिसे जल्द से जल्द रिबोर कराया जाय अन्य मांगो के लेकर जिलाधिकारी को दी गयी नोटिस मांगे पूरी नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन “लोक शक्ति” संगठन के पदाधिकारी व किसान कार्यकर्त्ता 25 अप्रैल को ब्लाक निन्दूरा का घेराव किया जाएगा जिसमे हजारो किसान उपस्थित होकर ब्लाक पर धरना देंगे। मांग पत्र रूप से संगठन महामंत्री अमरेश यादव,तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र गौतम,राजेन्द्र चौहान,एंव अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version