मुंबई – मुंबई पुलिस की विशेष शाखा इकनोमिक विंग के पुलिस अधिकारी नरेंद्र शिंदे की बेटे की लाश मुंबई के गोरेगाव पूर्व आरे कॉलोनी में मिलने से सनसनी फैल गई।
सूत्रों के मुताबिक गोरेगाव पूर्व आरे कॉलोनी के रॉयल पाम में शिंदे परिवार रहते है। पुलिस के मुताबिक मृत की शिनाख्त अथर्वा नरेन्द्र शिंदे बताया गया है।
अथर्वा ने रविवार के दिन अपने परिवार को बोल कर गया कि वह एक पार्टी में जा रहा है अपने दोस्तों के साथ। लेकिन काफी समय बीत गया बेटा घर नही पहूचा था। पुलिस अधिकारी नरेंद्र शिंदे मुंबई के आरे पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।