Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

श्रीलंकाई नौ सेना ने गिरफ्तार किए 18 भारतीय मछुआरे, अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का लगाया आरोप

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैधर तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार रात तलाशी अभियान के दौरान मछुआरों को डेल्फ्ट द्वीप समूह के पास उत्तरी सागर से गिरफ्तार किया गया। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गायन विक्रमसूर्या ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कांकेरसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया।  

पिछले हफ्ते श्रीलंकाई नौसेना ने इसी तरह के आरोप में चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौका जब्त कर ली थी। नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध मछली पकड़ने के लिए 2024 में अब तक 182 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी 25 नौकाएं जब्त की गई हैं। पिछले साल 2023 में 240 से 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है। 

श्रीलंका के मत्स्य मंत्रालय ने कहा कि भारती द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा की जाएगी, जब वह 20 जून को यहां आएंगे। 

भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंका के नौसैनिकों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी और श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए उनकी नौकाओं को जब्त किया।

Exit mobile version