Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

स्वयं सेवको ने राष्ट्रीय युवादिवस पर किया श्रम दान ।—————————चैतन्य नारायण।

बाराबंकी——-

रामनगर पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानन्द की 155 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं शिक्षक-शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश चंद्र त्रिपाठी ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शिक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर के के सिंह ने गोष्ठी में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा छात्रों से उनके विचारों को जीवन में उतारने की बात कही। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन द्वारा छात्रों को विवेकानंद जैसा व्यक्तित्व निर्मित कर समाज को उत्कृष्टता प्रदान करने की बात कही। पूर्व प्राचार्य डॉक्टर बी बी सिंह स्वामी जी के कृतित्व पर बोलते हुए शिकागो यात्रा पर प्रकाश डाला। डॉ ओमप्रकाश सिंह ने विवेकानंद के व्यक्तित्व के बारे में छात्रों को परिचित कराया तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने को कहा। कर्क हंस मिश्र ने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की बात कही और स्वामी जी के विचारों को अपने आचरण में शामिल कर जीवन जीने पर बल दिया। छात्राध्यापकों में चंदन आंचल खुशबू विकास निर्मल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर श्रमेव जयते का संदेश दिया कार्यक्रम अधिकारी डॉ एच के मिश्रा ने जीवन में श्रम को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। डॉ अखिलेश वर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर राम कुमार सिंह डॉक्टर मंगली प्रसाद रानी सैनी शिवराम सिंह आंचल मनीष ज्योति कुलदीप पप्पू आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version