Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

— संजय कुमार मेहता

🔹🔸🔹 ⚜🕉⚜ 🔹🔸🔹

🙏 ॐ श्रीगणेशाय नम: 🙏
🙏 शुभप्रभातम् 🙏

📝 आज दिनांक 👉

📜 14 मार्च 2019
बृहस्पतिवार
🏚 नई दिल्ली अनुसार 🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1940
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2075
🇮🇳मास- फाल्गुन
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- अष्टमी-27:22 तक
🗒पश्चात्- नवमी
🌠नक्षत्र- मृगशीर्षा-28:42 तक
🌠पश्चात्- आद्रा
💫करण- विष्टि-15:58 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- प्रीति-12:19 तक
✨पश्चात्- आयुष्मान
🌅सूर्योदय- 06:32
🌄सूर्यास्त- 18:28
🌙चन्द्रोदय- 11:31
🌛चन्द्रराशि- वृषभ-16:58 तक
🌛पश्चात्- मिथुन
🌞सूर्यायण- उत्तरायणे
🌞गोल- दक्षिणगोले
💡अभिजित- 12:06 से 12:54
🤖राहुकाल- 14:00 से 15:29
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- दक्षिण

विशेष 👉

🔅आज बृहस्पतिवार को 👉

फाल्गुन सुदी अष्टमी 27:22 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री अन्नपूर्णा अष्टमी व्रत , लक्ष्मी-सीताष्टमी , मीन सक्रान्ति {विशेष पुण्यकाल अगले दिन जो दोपहर 12:30 तक है ।} , होलाष्टक प्रारम्भ (बिडकुला ढाल थापना भद्रा से पहले) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:36 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:57 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 27:44 तक , सूर्य मीन में 29:39 पर , संत दादूदयाल जयन्ती , अभिनेता आमिर खान जन्मदिवस , श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस , International Day of Action for Rivers 2019 व पाई दिवस।

🔅कल शुक्रवार को 👉

फाल्गुन सुदी नवमी 25:45 तक पश्चात् दशमी शुरु , आनन्दा नवमी , श्रीदुर्गा अष्टमी व्रत का पारण , संक्रांति विशेष पुण्य काल दोपहर 12:03 तक (गो-अन्नदान , गोदावरी स्नान) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:43 से , वक्री बुध कुम्भ में 08:57 पर , मीन मल (खर) मास प्रारम्भ , बृज होली प्रारम्भ , लट्ठमार होली बरसाना , श्री काशीराम जयन्ती , विश्व उपभोक्ता दिवस व Solor Appreciation Day (2nd Friday of March) .

🎯आज की वाणी 👉

नरस्याभरणं रूपं
रूपस्याभरणं गुण:।
गुणस्याभरणं ज्ञानं
ज्ञानस्याभरणं क्षमा॥
भावार्थ 👉
मनुष्य का आभूषण उसका रूप होता है, रूप का आभूषण गुण होता है, गुण का आभूषण ज्ञान होता है और ज्ञान का आभूषण क्षमा होता है।अर्थात् रूपवान् होना भी तभी सार्थक है जब सच्चे गुण, सच्चा ज्ञान और क्षमा मनुष्य के भीतर हो।

14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।
1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से समपर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1987 – फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।
1989 – दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
1990 – श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2000 – मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।
2001 – रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
2004 – चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2007 – कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई ।
2008 – विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।
2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।

14 मार्च को जन्मे व्यक्ति 👉

1833 – हॉब्स टेलर पहली डेंटिस्ट का जन्म हुआ।
1879 – दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले बुद्धि के धनी मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1913 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1965 – भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान का जन्म हुआ। आमिर ने यादों की बारात फिल्म में पहली बार बाल कलाकार का रोल ​किया था।

14 मार्च को हुए निधन 👉

1883 – कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
1963 – जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रसिद्ध राजनेता थे।
2018 – ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।

14 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉

🔅 संत दादूदयाल जयन्ती ।
🔅 अभिनेता आमिर खान जन्मदिवस ।
🔅 श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस ।
🔅 International Day of Action for Rivers 2019 व पाई दिवस।

कृपया ध्यान दें 👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Exit mobile version