Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

अडानी ग्रुप की कंपनियां सेबी के निशाने पर

सेबी के निशाने पर हैं अडानी ग्रुप की कंपनियां

SEBI

अडानी ग्रुप की कई कंपनियां सेबी की जांच के दायरे में है। आज मॉनसून सत्र के पहले दिन सरकार ने सदन में इस बात की जानकारी दी है। 19 जुलाई को सदन में लिखित तौर पर दिए जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अडानी ग्रुप की कई कंपनियों की सेबी और सरकार की डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) जांच कर रही है। ये खबर आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने गिरावट का नया लेवल बनाया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

चौधरी ने बताया, “सेबी अडानी ग्रुप की कई कंपनियों की जांच कर रहा है। कंपनियों पर सेबी के नियमों के उल्लंघन का शक है। इसके अलावा डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) भी इन कंपनियों की जांच कर रहा है।” हालांकि चौधरी ने यह भी बताया कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) इन कंपनियों की जांच नहीं कर रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की 5 कंपनियां लिस्टेड हैं। वित्त मंत्रालय ने ये भी बताया कि तीन फॉरेन पोर्टफोलियो फंड्स अलबुला इनवेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड लिमिटेड और APMS इनवेस्टमेंट फंड का अकाउंट सेबी ने फ्रीज किया था।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Exit mobile version