Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

अमरीकी मीडिया के ख़िलाफ़ शाब्दिक युद्ध जारी, ट्रम्प ने मीडिया पर फेक ख़बरें फैलाने का लगाया आरोप।

https://manvadhikarabhivyakti.files.wordpress.com/2019/08/img-20190819-wa0002.jpg

रिपोर्ट – रवि निगम / सज्जाद अली नयाने

अमरीकी मीडिया के ख़िलाफ़ शाब्दिक युद्ध जारी रखते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीडिया पर फ़्रांस में आयोजित जी-7 के शिख़र सम्मेलन के बारे में फ़ेक ख़बरें फैलाने का आरोप लगाया है।

विदेश – ट्रम्प ने एक ट्वीट करके कहा है कि अमरीकी मीडिया जी-7 सम्मेलन के बारे में भ्रम फैला रहा है कि इस सम्मेलन का वातावरण तनाव ग्रस्त है, हालांकि फ़्रांस में यह सम्मेलन बहुत ही अच्छे माहौल में जारी है। ट्रम्प का दावा था कि अमरीकी टीवी चैनल और अख़बार 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत को प्रभावित करने के लिए जी-7 सम्मेलन के बारे में इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने राष्ट्रपति काल में अमरीका की अर्थव्यवस्था के अधिक मज़बूत होने का भी दावा किया। जी-7 सम्मेलन फ़्रांस के बियारित्ज़ में 24 अक्तूबर को शुरू हुआ था, जो तीन दिन तक जारी रहेगा।

सौ. चित्र डोनाल्ड ट्रम्प

ट्रम्प ने किए कई ट्वीट: अपने टि्वटर पोस्ट में मंगलवार को ट्रम्प ने लिखा, ‘‘ट्रम्प लिखने पर गूगल सर्च रिजल्ट में सिर्फ मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें दिखती हैं। यह फेक न्यू मीडिया है। दूसरे शब्दों में कंपनी मेरे और अन्य लोगों के खिलाफ हेराफेरी कर रही है, जिसमें अधिकांश खबरें नकारात्मक हैं। इनमें नकली सीएनएन सबसे अहम है। रिपब्लिकन/ कंजरवेटिव और निष्पक्ष मीडिया सब खत्म हो चुके हैं। ये सब अवैध हैं?

Exit mobile version