Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

अलीगढ़: मकान में फटा गैस सिलेंडर, दो मकान छतिग्रस्त, चार की मौत, कई घायल

मकान में फटा गैस सिलेंडर

मकान में फटा गैस सिलेंडर घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व फायर ब्रिगेड़ की टीम 

अलीगढ़(यूपी) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके में बिल्डिंग का हिस्सा धराशायी हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है।  घटना थाना देहली गेट इलाके के मोहल्ला खटीकान के पास स्थित सुरेन्द्र सिंह पुत्र सरदार स्वरुप सिंह के घर में करीब सवा चार बजे सिलेंडर फट गया, इससे सुरेन्द्र सिंह के मकान के पीछे जवाहर लाल का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। 

दोनों मकानों में मनोज पुत्र उमराव, विक्की पुत्र उमराव, अभिषेक पुत्र उमराव, मोनिका पुत्री जवाहर, कांता पत्नी जवाहर, भीमसिंह उर्फ भीमा, पंकज उर्फ तिकोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से इन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

राहुल पुत्र जवाहर, मानसी पुत्री जवाहर और संजू पुत्र रामचन्द्र को हल्की चोटें आईं, इनको जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों में से मनोज, विक्की, अभिषेक पुत्र उमराव और पंकज उर्फ तिकोनी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। 

Exit mobile version