Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

अशोक गहलोत सियासी संकट के बीच दिल्ली पहुंचे, सोनिया गांधी से मिलने की संभावना

Ashok Gehlot News:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से दिल्ली पहुंच चुके हैं। गहलोत कल सोनिया गांधी से मिलेंगे। गहलोत और सोनिया गांधी मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद है। कल शाम तक यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आलाकमान इतना नाराज है कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है, लेकिन अब लगता है कि गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के बीच चल रही नाराजगी की बर्फ पिघलने लगी है. जहां अजय माकन की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन चिट दी गई तो वहीं मुख्यमंत्री गहलोत का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना। 

दिनभर मंत्रियों संग की मीटिंग 

सीएम गहलोत आज दिनभर अपने आवास पर मंत्रियों से मिले। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और स्पीकर सीपी जोशी भी सीएम से मिलने मुख्यमंत्री आवास गए। स्पीकर सीपी जोशी के साथ हुई गहलोत की मुलाकात को लेकर कई तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गहलोत सीपी जोशी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नाम आगे करेंगे या इस मामले में उनकी आगे की रणनीति क्या रहेगी. करीब 2 घंटे तक स्पीकर सीपी जोशी के साथ हुई चर्चा से सियासी हलचल फिर बढ़ गई है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पीकर सीपी जोशी के साथ आगे की रणनीति तैयार की है और अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाते हैं तो क्या बात उन्हें सोनिया गांधी के सामने रखनी है इसके लिए भी सीपी जोशी के साथ राय मशविरा किया है।

Exit mobile version