Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

आपसी विवाद के चलते इकलौते बेटे की निर्मम हत्या करने के बाद बाप झूला खुद फांसी के फंदे में

आपसी विवाद के चलते इकलौते बेटे की निर्मम हत्या करने के बाद बाप झूला खुद फांसी के फंदे में

फाँसीHang-To-Death-

जिले के बसिया अनुमंडल मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रामडीह गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद में एक पिता ने बेटे की हत्या कर दी और खुद भी फंदे पर झूलकर जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर शंकर सिंह (50) ने अपने इकलौते पुत्र प्रदीप सिंह (20) की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हत्या करने के बाद शंकर सिंह ने भी एक पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें


इधर, घटना की सूचना मिलते ही बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, इंस्पेक्टर बैजू उरांव,थाना इंचार्ज अनिल लिंडा आरेया पंचायत के रामडीह गांव पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से पुछताछ की। बाप-बेटे के शव को बसिया थाना लाया गया है, जहां से पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

 
ग्रामीणों के अनुसार दो वर्ष पहले शंकर सिंह की पत्नी का देहांत हो गया था। घर में सिर्फ शंकर सिंह और पुत्र प्रदीप सिंह रहते थे। यह हत्याकांड पूरे अनुमंडल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस हत्या की जांच कर रही है।

Exit mobile version