Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगा कर दी जान

नदसिया(कन्नौज) गुरसहायगंज कोतवाली के नदसिया गांव में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
नदसिया गांव के इंद्रपाल(30) मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे घर के कमरे में छत के हुक में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को पता लगने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। दरोगा प्रताप सिंह पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि इंद्रपाल मजदूरी और दूसरे के खेत बटाई पर लेकर खेती करते थे। तीन दिन से काफी परेशान थे। कई बार शराब पी थी। आर्थिक दिक्कत भी थी। करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी साधना और चार साल का बेटा अंशू है।

Exit mobile version