Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

उपचार कराने आई महिला से डाक्टर के बेटे की छेड़छाड़

गुरसहायगंज (कन्नौज) क्लीनिक में उपचार कराने आई महिला से डॉक्टर के बेटे ने ग्लूकोज चढ़ाने के दौरान अश्लील हरकतें कीं। इससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। वहीं पति ने इस करतूत को देख लिया। शिकायत करने पर पुलिस ने डॉक्टर के बेटे को हिरासत में ले लिया है।
थाना तालग्राम के एक गांव में रहने वाली महिला बीमार थी। परिजन उसे उपचार के लिए कस्बा सराय प्रयाग स्थित डॉक्टर के यहां ले गए। शुक्रवार की शाम डॉक्टर ने अपने पुत्र से महिला को ग्लूकोज की बोतल लगाने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर के पुत्र ने महिला से अश्लील हरकतें कीं। महिला के पति ने यह देख लिया। उधर, बीमार महिला से इलाज की जगह छेड़छाड़ होने पर तबीयत बिगड़ गई। पति ने दूसरी जगह भेज दिया। घटना की सूचना पीड़िता के पति ने यूपी 112 पुलिस को दी। सराय प्रयाग चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर के पुत्र को हिरासत में ले लिया। महिला के पति ने बताया कि डॉक्टर के पुत्र ने अश्लीलता की है।

Exit mobile version