Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

कन्नौज: तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत 2 घायल

रिपोर्ट- विपिन निगम

न्यूज डेस्क(यूपी) कन्नौज: जनपद कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चपुन्ना में ई रिक्शा और प्राइवेट बस में टक्कर हो गई। हादसे में एक ई रिक्शा सवार की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सौरिख की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक भूरे राठौर पुत्र शेर सिंह राठौर उम्र 20 की मौके पर ही मुत्यु हो गई और दो घायल हो गये। वहीं गंभीर रूप से घायल धनीराम पुत्र विजय सिंह कठेरिया उम्र 21 वर्ष, सुरज सिंह यादव पुत्र आजाद यादव 23 वर्ष को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चपुन्ना चौकी प्रभारी ओम बाबू तिवारी और थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना से गुस्साए लोगों ने छिबरामऊ बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया दोनों तरफ से दो टैक्टर लगा दिये गये हैं।

Exit mobile version