Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

कन्नौज: विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट-विपिन निगम

न्यूज डेस्क(उत्तर प्रदेश)कन्नौज : मुम्बई में रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने शव को गांव में लाकर रात को बिना किसी को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मायके पक्ष को जानकारी मिलते ही वह गांव पहुंच गए। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।

सदर कोतवाली के कुसुमखोर चौकी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी परविन्द्र पुत्र दयाराम मुम्बई के कल्यानपुर में रहकर अंडा की ठेली लगाता है। करीब एक साल पहले उन्नाव जनपद के भगनपुरवा गांव निवासी ज्योति से शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी उसके साथ मुम्बई में रह रही थी। 15 अगस्त को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद युवक पत्नी का शव अपने साथ गांव ले आया। युवक ने मायके पक्ष को बिना जानकारी दिए रविवार की रात महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के कई लोग गांव पहुंच गए। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि युवक अन्य परिजन पुलिस को देखकर घर से भाग गए। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुम्बई में उसका पोस्टमार्टम भी कराया था। लेकिन अब उस पर हत्या का आरोप लगाकर फसाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Exit mobile version