Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

किशोरी को घर से अगवा कर खेत में किया दुष्कर्म

रिपोर्ट-विपिन निगम

न्यूज़ डेस्क (यूपी)कन्नौज: कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत घर में अकेली किशोरी का मुंह बंद कर युवक ने अगवा कर लिया। गांव के बाहर बाजरे के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह करीब पांच बजे आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची। यहां परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

इंदरगढ थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला राजमिस्त्री शुक्रवार रात करीब नौ बजे काम कर घर लौटा था। घर में मौजूद 16 वर्षीय बेटी लापता मिली। पत्नी से पूछताछ के बाद बेटी को तलाशना शुरू किया। पड़ोसियों से पूछने के बाद थाने पहुंच कर बेटी के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सुबह करीब पांच बजे बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि जान पहचान का एक युवक शाम करीब आठ बजे घर में घुस आया था। वह मुंह बंद कर उसे गांव के बाहर बाजरे के खेत में ले गया। यहां मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी सुजीत कुमार को तहरीर दी।
शाम करीब पांच बजे सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version