34 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कॉन्गो: पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को सैन्य अदालत ने सुनाई मौत की सज़ा

किंशासा। कॉन्गो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) की एक सैन्य अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को राजद्रोह (Treason) और आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोपों में दोषी मानते हुए मौत की सज़ा सुनाई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश पूर्वी क्षेत्रों में विद्रोही गतिविधियों का सामना कर रहा है।पूर्व राष्ट्रपति पर राजद्रोह, विद्रोही आंदोलन में शामिल होने, साजिश रचने और आतंकवाद का समर्थन करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अभियोजन पक्ष ने इस मामले को देश की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ मानते हुए अदालत से मौत की सज़ा देने की मांग की थी।सरकार ने अदालत में पेश किया कि कबीला ने रवांडा और एम23 विद्रोही समूह के साथ मिलकर साज़िश रची। आरोप है कि जनवरी में पूर्वी कॉन्गो के महत्वपूर्ण शहरों पर अचानक हमला करने और उन पर कब्ज़ा करने में उन्होंने विद्रोहियों की मदद की थी।हालांकि, जोसेफ कबीला ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। अदालत के फैसले के बाद उनका वर्तमान स्थान अज्ञात है। इस फैसले से कॉन्गो की राजनीतिक अस्थिरता और तनाव बढ़ने की आशंका है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here