Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

जुखाम खांसी को लेकर दो दिन से भर्ती मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव

तिर्वा (कन्नौज) मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला। जानकारी पर वार्ड में अफरातफरी मच गई। मरीज को कोविड वार्ड भेज दिया गया। कालेज प्रशासन ने इमरजेंसी से कोविड वार्ड तक के इलाके को सैनिटाइज कराया है। 
छिबरामऊ कोतवाली निवासी 55 वर्षीय युवक को दो दिन पहले राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। वह जुकाम और खांसी से पीड़ित था। डॉक्टर भर्ती कर उपचार कर रहे थे। गुरुवार की शाम मरीज का कोविड परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर पर आसपास भर्ती मरीजों और तीमारदारों में दहशत बन गई। कर्मचारियों ने कालेज प्रशासन को जानकारी दी। कालेज प्रशासन के निर्देश पर सैनिटाइजेशन कराया गया। इलाज में लगे डॉक्टर व स्टाफ नर्स को क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई।
सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों से बिना मास्क और ग्लव्स के किसी मरीज का इलाज न करने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version