Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

त्रिपुरा भी अब अछूता नहीं रहा, नाबालिग के साथ गैंग रेप के बाद ज़िंदा जलाने की घटना प्रकाश में आयी

त्रिपुरा – देश में जैसे रेप के बाद जिन्दा जलाने की वारदातों की बाढ़ सी आ गई है एक मामला खत्म नहीं हो पाता दूसरी घटना वैसी ही सामने आ जाती है जिसमें भाजपा शासित राज्य में होड़ सी लगी है अब त्रिपुरा (अगरतला) में 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। कहां है सरकार दिल्ली में निर्भया केस के बाद जिस भाजपा ने विपक्ष में बैठकर इस मामले को हाथों – हाथ लपका था और आसमान को सिर पे उठा लिया था , जिस पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को निर्भया फण्ड के साथ कठोर कानून की व्यवस्था की उसके बावजूद उसे सत्ता गवांंनी पड़ी, लेकिन जिसके नाम पर भाजपा सत्ता में काबिज हुई वो एक टर्म पूरा करने के बाद ३०३ सीटो के साथ भारी बहुमत से जीतकर दूसरा टर्म भी शुरु हुआ लेकिन उस कानून का इंम्प्लीमेन्ट नहीं करा पायी आखिर क्यों ?

ये आरोप लड़की के ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों पर लगा है। बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड और उसकी मां ने लड़की को जिंदा आग के हवाले कर दिया। पीड़िता के शरीर का 90 फीसदी हिस्सा आग से झुलस गया था जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। हालांकि डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

बताया जा रहा है कि लड़की को कथित तौर पर बंधक बनाकर उसके साथ 2 महीने तक रेप किया गया। युवक लड़की को बंधक बनाकर 50 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था लेकिन पीड़िता के परिवार के पास पूरे पैसे नहीं थे। जब ब्वॉयफ्रेंड को इस बात पता चली तो उसने लड़की को आग के हवाले कर दिया।

हालांकि पड़ोसियों ने इस दौरान आनन-फानन में लड़की को अस्पताल पहुंचा दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जैसे ही लड़की की मौत की खबर लोगों तक पहुंची अस्पताल के आस-पास लोग इकट्ठा होने लगे। इस दौरान लोगों ने आरोपी और उसकी मां पर हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ‘घटना शुक्रवार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।’

बताया जा रहा है कि लड़की इस साल दिवाली के बाद सोशल मीडिया के जरिए युवक के संपर्क में आई थी। इसके बाद युवक ने लड़की के घर वालों के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था। हालांकि इसके बाद लड़की ब्वॉयफ्रेंड के साथ ही रहने लगी। इस दौरान ब्वॉयफ्रेंड लड़की के परिवारवालों को पैसों के लिए परेशान करने लगा।

इस दौरान युवक के दोस्तों ने भी लड़की का रेप किया। पीड़िता की मां का कहना है कि जैसे ही उन्हें पता चला कि बेटी गायब है उसके तुरंत बाद ही पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई थी।

Exit mobile version