Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

नागरिकता क़ानून के विरोध में मंगलौर में 2, लखनऊ में 1 प्रदर्शनकारी समेत पुलिस फायरिंग में 3 की मौत

देश – CAA पर देश भर में बवाल मचा हुआ है। इस बीच कर्नाटक के मंगलौर में पुलिस गोली में घायल दो शख्स की मौत हो गई।

रायटर हिन्दी के अनुसार कर्नाटक के मंगलौर में पुलिस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मंगलौर में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मंगलौर पुलिस कमिश्नर डॉ. हर्षा ने मौत की पुष्टि की है। मृतकों के नाम जलील (49) और नौसीन (23) है।

इससे पहले पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला किया और आग लगा दी। अंत में पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी। पहले हवा में गोली चलाई गई. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी हमले करते रहे।

वहीँ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान घायल एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है। जबकि इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे ‘राज्य में शांति और सौहार्द को बिगाड़ने और अफवाह फैलाने से दूर रहें। राज्य में शांति से रहे। सभी लोग की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है।

Exit mobile version