Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

नागरिकता कानून : कानपुर में फिर भड़की हिंसा, पुलिस चौकी फूंकी

प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने एक चौकी को फूंका, पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां।

कानपुर – नागरिकता कानून के विरोध में शुक्रवार को हुई हिंसा में दो लोगों की मौत के बाद शनिवार को सुबह से दोपहर तक शांति के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। यतीमखाना चौराहे पर जुटी हजारों की भीड़ अचानक उग्र हो गई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया तो जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवालियों को खदेड़ा।

भीड़ ने बेकनगंज थाने की यतीमखाना पुलिस चौकी फूंक डाली। तनाव के चलते दूसरे दिन भी मोबाइल इनटरनेट सेवा बंद की गई है। बवालियों पर नियंत्रण करने के लिए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे। हवाई फायरिंग की। भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव और तमंचों से फायरिंग की। उपद्रवियों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई और हाजी इरफान सोलंकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। वहीं, शुक्रवार की हिंसा में सुलगे बाबूपुरवा में दहशत भरी शांति के बाद दो जनाजे पहुंचने पर बवाल बढ़ गया। इससे पहले शहर काजी मौलाना रियाज हस्मती ने बाबूपुरवा और मुंशीपुरवा मस्जिद में लोगों से अमन-चैन कायम रखने की अपील की।

साभार इ. खबर

Exit mobile version