Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

पंजाब में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, चन्नी ने अपने पास रखे 14 विभाग

पंजाब में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, चन्नी ने अपने पास रखे 14 विभाग

Channi Cabinet

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं वहीँ उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहकारिता और जेल विभाग दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पूर्व हॉकी इंडिया कप्तान परगट सिंह को शिक्षा विभाग के साथ खेल और युवा विभाग दिया गया है। वहीं, मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के वित्त मंत्री बने रहेंगे। इसके अलावा अमरिंदर राजा वड़िंग को परिवहन मंत्री बनाया गया है। गुरकीरत सिंह कोटली को उद्योग और वाणिज्य विभाग सौंपा गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि चन्नी कैबिनेट में राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रणदीप सिंह नाभा और गुरकीरत सिंह कोटली नए चेहरे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार रविवार को किया। उन्होंने 15 नए मंत्रियों को अपने कैबिनेट में शामिल किया है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में शपथ लेने वालों में ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और राणा गुरजीत सिंह शामिल थे। इसके अलावा, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Exit mobile version