Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

पेरोल पर फरार आजीवन कारावास का आरोपी को ठाणे अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ़्तार। —- रिपोर्ट – डॉ. बीनू वर्गिस

वर्तकनगर पुलिस थाने ठाणे महाराष्ट्र में राम नारायण सिंह की हत्या के मामले में अभियुक्त अशोककुमार सिंह को आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
सजा के दौरान अभियुक्त अशोककुमार सिंह सन २००० से परोल पे फरार हो गया था जेल प्रशासन द्वारा वर्तक नगर पुलिस थाने में अपराध क्र.४३९/२०१३ ‘भा द वि २२४ तहत मामला दर्ज किया गया था।
ठाणे अपराध शाखा १ को अभिसूचना संकलन एवं विश्वनीय सोत्र के माध्यम से प्राप्त हुआ कि फरार अभियुक्त अशोक सिंह जनपद सुल्तानपुर में गोलवार में मौजूद है।
मिली सूचना पर ठाणे अपराध शाखा १ महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे व एसटीफ उत्तर प्रदेश के पुलिस उप अधीक्षक पी के मिश्रा के नेतृत्व में ठाणे अपराध शाखा १ महाराष्ट्र , यूपी एसटीफ व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा फरार अभियुक्त अशोक सिंह को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी।

Exit mobile version