Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

फफूंद: करंट लगने से महिला झुलसी। हालात गम्भीर।

रिपोर्ट-मो०कासिम

न्यूज डेस्क(उत्तर प्रदेश) औरैया: जनपद औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सेरपुर सरैया मे एक महिला को गुरुवार सुबह विधुत करंट लग गया। जिससे उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

दरअसल थाना फफूंद क्षेत्र के अन्तर्गत गांव सेखपुर सरैया निवासी वंदना पत्नी यतेन्द्र कुमार गुरुवार सुबह 9 बजे रोज की तरह समर चलाने गई थी। जैसे ही उसने स्टाटर का बटन दबाया उसे विधुत करंट लग गया। जिससे वह झुलस गई। परिवार वालों ने उसे बेहोशी की हालत मे निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने उसे सैफई रिफर कर दिया। जह उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

Exit mobile version