Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

फर्जी पहचान पत्र को लेकर पथराव व हवाई फायरिग से मची भगदड़,मौके पर पहुची पुलिस

मलिकपुर(कन्नौज)। मतदान केंद्र पर दो पक्षों में फर्जी आईडी(पहचान पत्र) के प्रयोग का आरोप लगाने से विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद पथराव होने लगा। पथराव में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों में अफरातफरी मच गई। हवाई फायरिंग होने से काफी देर तक माहौल गर्म रहा। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस को देखकर उपद्रवी तितर-बितर हो गए।
मलिकपुर के मतदान केंद्र पर सुबह शांतिपूर्वक मतदान शुरू हुआ। अपराह्न चार बजे तक बिना किसी विघभन के वोट पड़ते रहे। इसके बाद रेलवे फाटक के पास निवर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों में फर्जी आईडी प्रयोग करने की बात पर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौक पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव करने वालों को तितर-बितर किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।0

Exit mobile version