Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

प्रशासन हुआ बाढ़ से निपटने के लिए तैयार, डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट-विपिन निगम

न्यूज़ डेस्क (यूपी)कन्नौज: कन्नौज में गंगा नदी में बढ़े जल स्तर से आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ से बचाव के इंतजामों को देखा। इस दौरान उन्होंने नदी के बाहव से होने वाले कटान स्थलों पर मेड़बंदी करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम रवींद्र कुमार ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव कासिमपुर-बक्सीपुरवा व मेंहदीघाट संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही महादेवी पुल से बहाव की जांच की। उन्होंने कासिमपुर-बक्सीपुरवा संपर्क मार्ग को दुरूस्त कराए जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कटान होने वाले क्षेत्रों पर बोरी में बालू व मिट्टी भरकर मेड़बंदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया की जाने की तैयारियों के बारे में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महादेवी घाट स्थित सिद्धेश्वर धाम पर संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में अधिक मात्रा में गोबर मिलने पर गड्डा खोदकर गोबर डालने का निर्देश दिया। साथ ही डीकम्पोजर विधि से गड्डा तैयार किए जाने की बात कही।

Exit mobile version