Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

बिहार: 8 मज़दूरों की ट्रेक्टर ट्राली पलटने से गयी जान

Accident

पूर्णिया:बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 से गुजर रहे एक ट्रक के सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

घटना पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना के सीमा काली मंदिर के पास की है। मौके पर जेसीबी से ट्रक को उठाया गया है। दबे हुए मजदूरों को निकाला जा रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सुरेंद्र कुमार सरोज के मुताबिक, हादसे में मारे गए आठों मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे और लोहे के पाइप से लदे ट्रक में सवार होकर सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहे थे। लोहे के पाइप के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हुई।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत, एक अज्ञात शामिल हैं। सभी राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा के बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version