Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

भाई से विवाद के बाद फासी पर झूला: मौत।

रिपोर्ट-विपिन निगम

कन्नौज(यूपी): कन्नौज के मानीमऊ छोटे भाई से विवाद के बाद किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली के गांव नेरा निवासी 50 वर्षीय किसान पप्पू कटियार का बुधवार शाम छोटे भाई संजीव के साथ विवाद हो गया। पप्पू की शादी नहीं हुई थी। वह संजीव के साथ रहते थे। विवाद के बाद पप्पू रात को घर से निकल आए। गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पप्पू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मानीमऊ चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version