Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

मनोरंजन – 1- सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खोला दिल का खजाना, 2- अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, 3- स्विट्जरलैंड में श्रीदेवी की भी प्रतिमा लगाने की तैयारी, 4- दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार । —- रिपोर्ट – सीपी मेहता

🏉सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के 360 किसानों को 2.03 करोड़ रुपये दिए हैं। ताकि किसान आत्महत्या करना बंद कर दें। वहीं राज्य के 44 शहीद परिवारों को 2.20 करोड़ रुपये दिए।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/09/akshay.jpg

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/09/akshay-teaser.jpg

🏉बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस जन्मदिन के साथ ही वो अपने सबसे खास रिकॉर्ड की तैयारी करने जा रहे हैं। अपने 27 सालों के करियर में अक्षय कुमार ने कुल 114 फिल्मों में काम किया है जिनमें से 49 फिल्में सफल रही है। इस साल उनकी अगली रिलीज़ होने वाली फिल्म 2.0 अक्षय के करियर की 115वीं फिल्म होगी।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/09/images-33.jpeg

🏉श्रीदेवी के निधन को 6 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. सारी दुनिया उन्हें अपने तरीके से याद कर रही है. ताजा खबरों के मुताबिक अब स्विट्जरलैंड सरकार  महान अभिनेत्री को सम्मानित करने का प्लान बना रही है। श्रीदेवी ने यश चोपड़ा की फिल्म चांदनी के गानों के कई सीन्स की शूटिंग यहीं पर की थी. बता दें कि साल 2016 में यश चोपड़ा की प्रतिमा इंटरलेकन में लगाई गई थी. फिल्म के गानों से स्विट्जरलैंड टूरिज्म को भी काफी फायदा हुआ था, अब श्रीदेवी की भी प्रतिमा लगाने की बात चल रही है।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/09/dilip-kumar.jpg

🏉दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था । उन्हें बुधवार तक घर भेजा जा सकता है ।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/06/img_20180529_134443.jpg

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/05/img_20180528_164636.jpg

Contact Now

हमारी सेवायें कानपुर में भी उपलब्ध ।

09004761777, 07977643978, 08850736386

OR E-mail – rohinee.enterprises@gmail.com

Exit mobile version