Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

मुंबई समेत महाराष्ट्र में भारी वर्षा, अब तक 39 मौत ।

रिपोर्ट – सज्जाद अली नयाने

महाराष्ट्र राज्य में कई दिनों स जारी भरी वर्षा के कारण अब तक कम से कम 39 लोग हताहत हो चुके हैं जबकि कई अन्य लापता हैं।

मुम्बई – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कई भागों में पानी भर जाने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस शहर में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है जबकि बुधवार को भी मुंबई के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई में भारी वर्षा की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि पूरे महाराष्ट्र में कुल 39 लोग भारी वर्षा का शिकार बन चुके हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण रेल, हवाई सेवा एवं सड़क परिवहन पर पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। कई ट्रेनें और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

भारी वर्षा से रत्नागिरी ज़िले में तिवरे डैम टूट गया जिसके कारण बांध के निकट बसे सात गांवों में बाढ़ आ गई है। इस दुर्घटना में 23 लोग लापता बताए जाते हैं। अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि मुंबई में तीन घंटे में 400 मिलीमीटर बारिश हुई थी जबकि मंगलवार दोपहर तक 48 घंटों के दौरान मुंबई में 550 मिली मीटर बारिश हुई। मुंबई में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना की कई टीमों को तैनात किया गया है।

Exit mobile version