Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

मॉब लिचिंग : बच्चा चोरी के शक में फिरोजाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

न्यूज डेस्क(उत्तर प्रदेश) फिरोजाबाद: जनपद फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र मे मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में शुक्रवार की शाम को सम्राट नगर में एक युवक को पीटकर घायल कर दिया था और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने शव को रख कर हंगामा काटा।
थाना रामगढ़ क्षेत्र में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने बदरुद्दीन (32) पुत्र जफरुद्दीन निवासी 60 फुटा रोड को पीट पीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर जाम लगा दिया। पता चलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। लोगों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक चूड़ी छपाई का काम करता था। उसकी हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version