Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

यूक्रेन युद्ध: टकराव की ओर रूस और अमेरिका एवं उसके सहयोगियों के मध्य सीधे बढ़ रहा है, मॉस्को

यूक्रेन को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है और अब रूस और अमरीका और उसके सहयोगी सीधे युद्ध के ख़तरे से काफ़ी निकट हो गए हैं।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ख़ारोवा ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस टकराव में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

ज़ख़ारोवा का कहना था कि यूक्रेन संकट को भड़काने और रूस के साथ टकराव के हालात पैदा करने के बाद, वाशिंगटन और उसके सहयोगी ख़तरनाक रूप से मॉस्को के साथ सीधे सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहे हैं, जिसका अर्थ है परमाणु शक्तियों के बीच एक सीधा सशस्त्र संघर्ष। स्पष्ट रूप से ऐसा कोई भी टकराव, परमाणु जोखिम वाला होगा।

24 फ़रवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद, अमरीका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने जहां यूक्रेन में उन्नत हथियारों के ढेर लगा दिए हैं, वहीं मॉस्को पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस का कहना है कि हथियार और प्रतिबंध, यूक्रेन युद्ध के लम्बा होने और इसके क्षेत्र में फैलने का कारण बन सकते हैं।

Exit mobile version