Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

शिक्षक हुआ शर्मसार: किशोरी से किया जबरन दुष्कर्म,परिजनों ने मौके पर पकड़ कर पुलिस को सौंपा

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सांकेतिक तस्वीर

कन्नौज (यूपी) सौरिख में होली की छुट्टी पर घर आए शिक्षक ने गांव की एक किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने शिक्षक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रणजीत सिंह बहराइच जिले में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह होली की छुट्टी पर घर लौटकर आया था। शनिवार की रात लगभग 11 बजे रणजीत गांव की एक किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के पिता ने रणजीत को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रणजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। 

Exit mobile version