31 C
Mumbai
Saturday, June 10, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कुरुक्षेत्र की युवती की संदेहास्पद मौत, अंबाला के होटलों में चल रहा देहव्यपार? – – – – – – एस पी सिंह

हरियाणा – कुरुक्षेत्र की एक युवती ने आज अंबाला छावनी के बस अड्डे के निकट लाल कुर्ती के होटल सन स्टार के कमरा नंबर 102 में आत्म हत्या कर ली। तीस वर्षीय युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ यहां आई थी।

आंबाला छावनी खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में बस अड्डे के निकट लाल कुर्ती में अवैध होटलों में चल रहा है देहव्यपार का धंधा। इन होटलों का आवासीय क्षेत्र में निर्माण किया गया है। इनके पास होटल के नियमानुसार कोई लाइसेंस भी नहीं हैं। पुलिस और सिविल प्रशासन के साथ साथ राजनीतिक सरक्षंण भी इन्हें मिला हुआ है। आज यहां एक होटल में एक महिला एक विकलांग व्यक्ति के साथ कुरुक्षेत्र से आई थी जिसने आत्म हत्या कर ली। ऐसे कई मामले पहले भी हो चुके हैं। लाल कुर्ती के लोग इन होटलों में चल रहे अवैध देहव्यपार और आपराधिक गतिविधियों से बेहद खफ़ा हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से तत्काल सख़्त कानूनी करवाई की मांग की है।

अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जौरवाल ने फोन पर घटना के बारे बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर होटल अवैध रूप से बिना नियम लाइसेंस चल रहे हैं तो पुलिस इसकी जांच करेगी और नियम अनुसार वांछित सख़्त कानूनी करवाई एमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में कोई दोषी पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ भी सख़्त कानूनी करवाई की जाएगी।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here