25 C
Mumbai
Wednesday, November 29, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भिवंडी में इमारत ढहने से एक की मौत।

ठाणे (महाराष्ट्र), 24 नवंबर  ठाणे जिले के भिवंडी में चार मंजिला एक इमारत आज ढह गई। इस हादसे में 18 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंध नियंत्रण अधिकारी अस्मिता निकम ने बताया कि इमारत के मलबे में कम से कम 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत नवी बस्ती इलाके में थी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने संवाददाताओं को यहां बताया कि नवी बस्ती इलाके में स्थित इमारत सुबह करीब नौ बजे ढह गई।

निकम ने फोन पर बताया, ‘‘रुखसाना खान के शव को मलबे से निकाला गया। पांच अन्य लोगों को बचाया गया है, उन्हें सरकारी इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ निकम ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के दलों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। भिवंडी, ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण नगर निकायों के दमकल कर्मचारी भी इस काम में जुटे हैं।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here