दिल्ली। बुलेट प्रूफ जैकेट का नाम तो सबने सुना ही होगा। अब महिलाओं के साथ होने वाले घिनौने अपराधों की रोकथाम के लिए रेप प्रूफ पैंटी मार्केट में आने को तैयार है। इसे किसी बड़ी कंपनी या महिलाओं के लिए कार्यरत संस्था ने नहीं बल्कि एक साधारण परिवार से आने वाली लड़की ने तैयार किया है। वह किसान परिवार से संबंध रखती है। केंद्र सरकार ने भी लड़की प्रशंसा की है।
उत्तर प्रदेश के बेहद आम परिवार की एक लड़की ने ऐसी कोशिश है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि दुनिया भर की लड़कियां बलात्कार से बच सकती हैं। सीनू नाम की लड़की ने ऐसी पैंटी तैयार की है जिसमें एक किस्म का लॉक लगा होगा, जो महिलाओं को बलात्कार से बचा सकता है।सीनू इसे रेप प्रूफ पैंटी कहती हैं। यह पैंटी बनाने के लिए ब्लेड प्रूफ कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक स्मार्ट लॉक, एक जीपीआरएस और एक रिकॉर्डर भी लगाया गया है। इसे तैयार करने वाली सीनू कुमारी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता किसान हैं। सीनू का कहना है कि इसके लिए उन्हें केंद्रीय बाल एवं विकास मंत्री मेनका गांधी से प्रशंसा मिली है। अब वह इसे पेटेंट कराने की कोशिश कर रही हैं। सीनू का कहना है कि इसे बनाने में लगभग चार हजार रुपये का खर्च आया। इसमें उन्हें परिवार का पूरा साथ मिला। उन्होंने कहा, ष्रोज टीवी पर महिलाओं से छेड़छाड़ और बलात्कार की खबरें मुझे झकझोर देती हैं। बाहर जाने में हर समय एक डर लगा रहता है। सीनू के मुताबिक, फर्रूखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्रीय मंत्रालय को आधिकारिक तौर पर इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी। सीनू की इच्छा है कि सरकार इस मामले में उसकी मदद करे ताकि आम परिवार की लड़कियों को भी यह पैंटी सस्ते में उपलब्ध हो सके।
सौ. असल न्यूज