30 C
Mumbai
Friday, June 2, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रभाग सी चन्दनसार कार्यक्षेत्र अन्तर्गत मौजे पेल्हार वनोठा पाड़ा के 32 एकड़ प्लाट पर भ्र्ष्टाचार के बल पर फिर शुरू हुआ अवैध बांधकाम जोरों पर।

मुम्बई – वसई विरार शहर मनपा प्रभाग सी कार्यक्षेत्र अधीन मौजे पेल्हार वनोठा पाड़ा के 32 एकड़ प्लाट सर्वे क्र. 225/ 226की भूखण्ड पर कुछ अपराधिक प्रवृति के अशोक हरवटे, गणेश हरवटे, असलम शेख, संतोष यादव द्वारा किये गए अवैध नव निर्माणों को 27 जनवरी 2018 को कन्ट्रोल ऑफ अन्थोराइज्ड कंस्ट्रक्शन CUC टीम ने जमींदोज कर अवैध निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दिया था कि पुनः उक्त भूखण्ड पर कोई भी व्यक्ति अवैध निर्माण ना करे ,अन्यथा मनपा प्रशासन द्वारा MRTP एक्ट के तहत अपराधिक मामले दर्ज कराकर पुनः पुरे प्लाट के अवैध निर्माणों को जमींदोज किया जायेगा ।

किन्तु ये अपराधिक प्रवृति के उक्त विकासक मनपा प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते हुवे कार्यवाई के 3 दिन बाद ही सीधे साधे लोगों से लूट खसूट करने के लिए अवैध नव निर्माण जारी कर दिए है, सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन विकासकों का कहना है कि मनपा अधिकारी तोड़ते रहे हम अवैध बांधकाम करते रहेंगे… जिसकी शिकायत प्रत्यक्ष रूप से CUC टीम और अतिक्रमण अभियंता कुणाल को दिया जा चूका है , खबर स्पष्ट है कि 31 जनवरी 2018 से 1 फरवरी 2018 तक नन्हे शुक्ला, संजय तिवारी, छोटू , इमरान , अशोक हरवटे, गणेश हरवटे अनेकों रम चालियों और गालों का अवैध निर्माण करा लिए ,जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार CUC विभाग के प्रेम सिंग जाधव ,प्रकाश गायकर ,स्मिता भोईर कल शाम अवैध नव निर्माणों की सुचना पाकर सर्वे में गये भी थे , ये उक्त अवैध निर्माणकर्ता जान भी रहे है कि अवैध नव निर्माणों की तोड़क कार्यवाई हेतु चक्कर पे चक्कर लगा रहे है ,फिर भी ये अवैध निर्माणकर्ता पूरी निर्भीकता से एक पे एक अवैध निर्माण किये जा रहे है ,यदि ये अवैध नव निर्माण तत्काल निष्काषित कर दिए गए तब तो ठीक है अन्यथा यही समझा जायेगा ,कि उक्त निर्माणाधीन अवैध निर्माणों को मनपा के भ्र्ष्ट विभागीय अधिकारी रिश्वत लेकर उक्त नव निर्माणों को खुला संरक्षण दे रहे है ।

– तत्काल एक्शन

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here