29 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जनता के पैसों की बर्बादी, डेढ़ माह पूर्व 15 लाख रुपये खर्च कर नगर निगम द्वारा बनाया गेट तोड़ डाला गया ! —– रिपोर्ट – विशाल श्रीवास्तव

साहिबाबाद : नगर निगम की ओर से यूपी गेट को सुंदर रूप देने के लिए बनाई गई पहाड़ी तोड़ दी गई है। पहाड़ी में लगी टाइल सड़क पर फैली है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
15 लाख रुपये की बर्बादी : करीब डेढ़ माह पूर्व नगर निगम ने यूपी गेट को सुंदर रूप दिया। इसके लिए यूपी गेट के सामने ¨लक रोड पर 10 लाख रुपये की लागत से टाइल द्वारा पहाड़ी बनाई। करीब पांच लाख रुपये खर्च कर उसमें फूल, पौधे रोपे गए। रंग – रोगन कर उसे सुंदर बनाया गया। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने उसका उद्घाटन किया। उसमें सुंदर – सुंदर रंग – बिरंगे फूल खिले और पेड़ – पौधे हरे भरे हुए, तो एनएच – नौ व ¨लक रोड से गुजरने वाले लोगों के लिए पहाड़ी आकर्षण का केंद्र बनी। राहगीरों की नजरें उस पर टिकने लगीं। इससे उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगा। रविवार को यह पहाड़ी टूटी मिली। नगर निगम के अवर अभियंता संजय गंगवार ने बताया कि पहाड़ी के तोड़े जाने की सूचना मिली है। पता चला है कि हाइवे निर्माण के कारण उसे तोड़ा गया है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि उसे तोड़ने से पहले जानकारी दी जानी चाहिए थी।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here