31 C
Mumbai
Tuesday, June 6, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल हासिल करने के आरोप में मुंबई के टॉप वकील रिजवान सिद्दिकी हुए गिरफ्तार। —– रिपोर्ट – बीनू वर्गिस

ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट १ ने कथित रूप से निजी जासूसों से गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स( सीडीआर) हासिल करने के लिए आज रात मुंबई के जाने-माने वकील रिजवान सिद्दिकी को गिरफ्तार किया।

ठाणे (मुम्बई) – ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट १ ने कथित रूप से निजी जासूसों से गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स( सीडीआर) हासिल करने के लिए आज रात मुंबई के जाने-माने वकील रिजवान सिद्दिकी को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि इसा मामले में मुंबई पुलिस इससे पहले मामले में महिला जासूस रजनी पंडित सहित11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ठाणे पुलिस की प्रवक्ता सुखदा नारकर ने कहा कि पुलिस ने जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद वकील रिजवान सिद्दीकी को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया था लेकिन वह नहीं आए। पुलिस आज रात मुंबई स्थित उनके घर गयी और उन्हें हिरासत में ले लिया। सिद्दीकी बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों सहित कई मशहूर हस्तियों के लिए वकालत कर चुके हैं।

जानी मानी महिला जासूस रजनी को गत दो फरवरी को मामले में गिरफ्तार किया था। उसे हाल में जमानत मिली। इस साल जनवरी में गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। गिरोह सीडीआर गैरकानूनी रूप से हासिल करने के बाद बेचता था। पिछले हफ्ते ठाणे पुलिस ने कहा था कि वह जांच के संबंध में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी पत्नी और उनके वकील को भी तलब कर चुकी है। उन्होंने अभी बयान दर्ज नहीं कराए हैं। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों ने बताया था कि एक वकील ने निजी जासूसों से अभिनेता की पत्नी के सीडीआर हासिल किए हैं।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here