30 C
Mumbai
Friday, June 2, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कासगंज: दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट- विपिन निगम

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय के साले मोनू ने मारी गोली।

दिव्यांग मोनू की बुजुर्ग महिला के मकान पर थी नजर ।

न्यूज डेस्क (यूपी) कासगंज:  जहां पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जनपद कासगंज में सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव में बुधवार सुबह घर के बाहर बैठी महिला को उसके पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग युवक ने गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वारदात के बाद आरोपित गांव के ही एक घर में छिपा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

ये मामला सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव का है। गुरुवार सुबह गांव निवासी 62 वर्षीय ज्ञानवती पत्नी शिवशंकर अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दिव्यांग मोनू आया और तमंचा निकालकर ज्ञानवती पर फायर किया। लेकिन पहला फायर मिस हो गया। घबराकर ज्ञानवती घर के भीतर भागी, लेकिन उसका पैर फिसल गया। इसी बीच मोनू ने दूसरा फायर किया तो जो सीधा ज्ञानवती की पीठ पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मोनू को ऐसा न करने के लिए रोका, लेकिन वह वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

इस घटना का पड़ोस में रहने वालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। पता चला है कि, वह भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय का साला है। यह भी पता चला कि, मृतका का पति शिवशंकर तीन साल से गायब है। उसके कोई संतान नहीं है। जिस मकान में ज्ञानवती रहती थी, उसे उसके पति ने खरीदा था। लेकिन दिव्यांग मोनू की नजर उसके मकान पर थी। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here