29 C
Mumbai
Tuesday, October 3, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सैफई इटावा: मुलायम के करीबी, सैफ़ई के प्रधान दर्शन सिंह का निधन,अखिलेश शिवपाल सहित कई बड़े नेता सैफई पहुचे

दर्शन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई बड़े नेता

सैफई ( इटावा ) सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मित्र और सैफई के 1972 से लगातार निर्विरोध ग्राम प्रधान दर्शन सिंह यादव (90) का शनिवार तड़के निधन हो गया। वे पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे।वह अखिलेश सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान यशभारती से भी सम्मानित किए गए थे। पिछले दिनों सीने में संक्रमण के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। सुबह जैसे ही खबर आई गांव में शोक की लहर छा गई।

प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव, अभयराम यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक सोबरन सिंह, पूर्व सांसद रघुराज सिंह यादव सहित काफी संख्या में सपा और प्रसपा के नेता सैफई पहुंचे।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव  प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुत्र कार्तिकेय यादव आदि लोग शव यात्रा में सम्मिलित हुए। प्रधान दर्शन सिंह यादव के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र जय नारायण ने मुखाग्नि दी।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here