27 C
Mumbai
Saturday, April 1, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इस कैरेबियाई द्वीप को 400 साल सम्पूर्ण आज़ादी मिली, पहली प्रेजिडेंट बनीं डेम सांद्रा

कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस को सोमवार आधी रात को गणतंत्र घोषित किया गया। इसी के साथ यहां महारानी एलिजाबेथ-II का शासन खत्म हो गया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

महारानी के शासन के खत्म होने के साथ ही डेम सांद्रा मसोन ने यहां के पहले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इस कैरेबियाई द्वीप पर पहली बार करीब 400 साल पहले एक ब्रिटिश शिप पहुंची थी। इसके बाद से ही यहां अग्रेजों का शासन था।

बारबाडोस को आजादी 1966 में मिल गई थी लेकिन वह पूरी तरह से गणतंत्र नहीं हुआ था। ज्यादातर शासन व्यवस्थाएं अभी तक ब्रिटेन के हिसाब से ही चल रही थीं। हाल के वर्षों में बारबाडोस में पूर्ण गणतंत्र घोषित किए जाने की मांग काफी तेज हो गई थी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बारबाडोस में सोमवार रात के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। आधी रात होते ही 21 बंदूकों की सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान राजधानी के ‘हीरोज स्कावयर’ पर हजारों लोग मौजूद थे।

समारोह का आयोजन उस लोकप्रिय चौक पर हुआ जहां पिछले साल एक ब्रिटिश लॉर्ड की प्रतिमा हटायी गई थी। बारबाडोस के आधिकारिक तौर पर गणतंत्र बनने के साथ ही रात में जमकर आतिशबाजी भी की गई। पूरे द्वीप में बड़े-बड़े स्क्रीन लगाई गई थी ताकि लोग इस ऐतिहासिक घटना को लाइव देख सकें।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बारबाडोस की आबादी करीब 3 लाख है और ये जगह पर्यटन के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कैरेबियाई द्वीपों में इसे बेहद समृद्ध माना जाता है। इससे पहले गयाना, डोमनिका, त्रिनिदाद और टोबैगो खुद को अलग गणतंत्र घोषित कर चुके हैं।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here