31 C
Mumbai
Monday, December 4, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रूस बोला- यूक्रेन पर नो फ्लाई ज़ोन की मांग करने वाले देश को अपना दुश्मन समझेंगे…

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दसवां दिन है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी भरे लहजे में बयान जारी किया है कि जो कोई भी देश रूसी सैनिकों के जीवन के लिए खतरा पैदा करेगा उसे हम इस जंग में अपना दुश्मन समझेंगे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

साथ ही पुतिन ने यह भी कहा कि- जो देश यूक्रेन पर नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने की मांग करता है, उसे मास्को द्वारा इस सशस्त्र संघर्ष में शामिल माना जाएगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुतिन ने दोहराया कि यूक्रेन में उनका उद्देश्य “विसैन्यीकरण और डी-नाज़िफिकेशन” के माध्यम से रूसी भाषी समुदायों की रक्षा करना है। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इसे 24 फरवरी को शुरू किए गए आक्रमण के लिए एक निराधार बहाने के रूप में खारिज कर दिया है और मास्को को अलग-थलग करने के उद्देश्य से व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस दौरान पुतिन ने उन कयासों को भी खारिज किया जिनके मुताबिक रूस में किसी प्रकार के मार्शल लॉ या आपातकालीन स्थिति की घोषणा के दावे किए जा रहे हैं। पुतिन ने कहा कि इस तरह के उपाय तभी लागू किए गए जब महत्वपूर्ण आंतरिक या बाहरी खतरा हो।

पुतिन ने कहा, “रूसी क्षेत्र में हमारी कोई विशेष व्यवस्था शुरू करने की कोई योजना नहीं है- फिलहाल इसकी कोई जरूरत नहीं है।”

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »