रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अपने परमाणु बलों को अलर्ट पर रखने के बाद रूस ने अपनी न्यूक्लियर पनडुब्बियां भी समुद्र में उतार दी हैं जिससे परमाणु युद्ध के खतरे की आशंका बढ़ गई है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार रूसी न्यूक्लियर पनडुब्बियां एक साथ 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं। इन पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतारा गया है।
निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें
जानकार हल्कों का मानना है कि रूस के इस कदम को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि क्रेमलिन अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसी प्रकार इन विशेषज्ञों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन आक्रामक रणनीति के लिए न्यूक्लियर धमकियां देते रहे हैं और ऐसा उन्होंने 2014 के क्रीमिया युद्ध के दौरान भी किया था।
अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें
रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने 3 मार्च से अपने न्यूक्लियर हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा है। मॉस्को ने 22 मार्च को नाटो को धमकी देते हुए कहा था कि अगर नाटो ने सीमा लांघी तो क्रेमलिन न्यूक्लियर हमले से नहीं चूकेगा।
‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें